भोपाल की मनीषा ने दोहा में साधा गोल्‍ड पर निशाना

             14वीं जूनियर एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप



दोहा में आयोजित 14वीं जूनियर एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी मनीषा कीर ने ट्रेप जूनियर मिक्स्ड इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाया। चैम्पियनशिप में अकादमी की खिलाड़ी मनीषा कीर ने 67 और उनके जोड़ीदार जयपुर के खिलाड़ी विवान कपूर ने 71 अंक हासिल कर यह पदक अर्जित किया। मनीषा की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री जीतू पटवारी ने उन्हें बधाई दी है। खेल मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की बेटियां अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। प्रदेश की बेटियों पर हमें गर्व है। वहीं खेल संचालक डॉ. एसएल थाउसेन ने भी मनीषा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने मनीषा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। 


दूसरे दिन भारत ने दो गोल्ड सहित 8 मेडल जीते पर ओलंपिक कोटे से चूके


भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन आठ पदक हासिल किए, लेकिन टोक्यो ओलंपिक के लिए दांव पर लगे कम से कम तीन कोटे से चूक गए। इस तरह भारत की पदकों की संख्या 13 हो गई है, क्योंकि निशानेबाजों ने मंगलवार को पांच पदक अपने नाम किए थे। भारत के चार स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक हैं। केनान चेनाई, मानवजीत सिंह संधू और पृथ्वीराज की ट्रैप टीम ने कुल 357 अंक के स्कोर से रजत पदक प्राप्त किया। पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अनीश भानवाला क्वालिफिकेशन में 574 के स्कोर से 11वें स्थान पर रहे। इससे उनकी इस स्पर्धा में उपलब्ध टोक्यो ओलंपिक के चार में से एक कोटा हासिल करने की उम्मीद भी टूट गई।


Comments

Popular posts from this blog

आमजन को एक क्लिक पर मिलेगी बेड्स उपलब्धता की जानकारी - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

पुर्व पार्षद तसलीम वहीद लश्करी माननीय मुख्यमन्त्री को ढोल वादक एवं नुक्कड़ नाटक कलाकारों के हितार्थ में सौंपेेेेगे ज्ञापन